सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सुबह की देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरें: पीएम मोदी का आंध्र-ओडिशा दौरा, जीडीपी ग्रोथ का अनुमान और खेल जगत की हलचल।

📢 Reading karne se pehle please support kare 👇

👉 Click Here

 सुबह की देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरें: पीएम मोदी का आंध्र-ओडिशा दौरा, जीडीपी ग्रोथ का अनुमान और खेल जगत की हलचल।

🕉️ सनातन संवाद 🕉️

🌅 सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें 📅 08 जनवरी 2026 | गुरुवार



=============================

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा जाएंगे। विशाखापत्तनम में वे करीब 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

2. पीएम मोदी ने कहा है कि भारत की “रिफॉर्म एक्सप्रेस” अब तेज रफ्तार पकड़ चुकी है। निवेश को बढ़ावा देने वाली नीतियों और संरचनात्मक सुधारों से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

3. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान है, जो पिछले साल 6.5% थी।

4. देश में जनगणना 2027 की प्रक्रिया का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होगा। इस चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी। गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

5. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा — कुछ देशों को मुफ्त की सलाह देने की आदत है, उन्हें पहले अपने क्षेत्र की हिंसा पर ध्यान देना चाहिए। पाकिस्तान जैसी हरकतों पर भारत अब अलग अंदाज़ में जवाब देगा।

6. संसद के बजट सत्र को लेकर कैबिनेट कमेटी की बैठक हुई। प्रस्ताव है कि सत्र 28 जनवरी से शुरू हो और 1 फरवरी को बजट पेश किया जाए। अंतिम फैसला जल्द होगा।

7. कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों में वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। असम की जिम्मेदारी भूपेश बघेल और डीके शिवकुमार को मिली है, केरल में सचिन पायलट और कन्हैया कुमार मोर्चा संभालेंगे।

8. ट्रंप के मोदी पर बयान पर राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए कहा — इंदिरा गांधी ने अमेरिका को झुकाया था, आज हालात अलग हैं।

9. खेल मंत्री मांडविया की जुबान फिसलने पर बंगाल में सियासी घमासान मच गया। उन्होंने मोहन बागान को “मोहन बैंगन” कह दिया, जिस पर टीएमसी ने तीखा हमला बोला।

10. टीएमसी ने कहा — भाजपा नेताओं का बंगाल की संस्कृति और पहचान के प्रति लगातार अपमानजनक रवैया सामने आ रहा है।

11. झारखंड में हाथियों के हमले से हड़कंप मचा हुआ है। 6 दिनों में 16 लोगों की जान जा चुकी है। वन विभाग ने अंबानी के “वनतारा” से मदद मांगी है।

12. महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में अंबरनाथ में भाजपा-कांग्रेस गठबंधन कुछ ही घंटों में टूट गया। कांग्रेस ने अपने 12 पार्षदों को निलंबित कर दिया।

13. जज कैश कांड पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा — संसदीय जांच समिति की प्रक्रिया में खामियां हैं, पहले मामले की गंभीरता तय की जाएगी।

14. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का 49 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अमेरिका में स्कीइंग के दौरान हादसे का शिकार हुए थे।

15. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहले एडवांस अनुमान में भारत की अर्थव्यवस्था के मजबूत रहने के संकेत मिले हैं। मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में तेजी दर्ज की गई है।

16. टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव: LG ने ऐसे स्मार्ट डिवाइस लॉन्च किए हैं जिनमें बिना चाबी और बिना छुए घर के दरवाजे, फ्रिज और अन्य उपकरण खुलेंगे।

17. अमेरिका ने एक रूसी जहाज जब्त कर लिया है, जो नाम बदलकर वेनेजुएला से तेल खरीदने जा रहा था।

18. रूस ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा — अमेरिका खुलेआम समुद्र में डकैती कर रहा है।

19. रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी तेज हो गई है। ट्रंप ने सीनेटर के विधेयक को समर्थन दे दिया है, निशाने पर भारत, चीन और ब्राजील भी हैं।

20. क्रिकेट: भारत अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। आखिरी वनडे में 233 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।

🚩 "Sanatan Sanvad" ki ye amulya jankari apne dosto aur parivar ke saath share karein:
🚩

सनातन संवाद

"धर्मो रक्षति रक्षितः"
सनातन संस्कृति के सत्य को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस पवित्र संकल्प में सहभागी बनें। आपकी छोटी सी मदत; इस ज्ञान रूपी यज्ञ को निरंतर प्रज्वलित रखने में सहायक होगी।

आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है।
दान (सहयोग) राशि प्रदान करें

🛡️ सुरक्षित भुगतान द्वार (Cashfree)

🚩

सनातन संवाद सेवा

"धर्मो रक्षति रक्षितः"


📱 अब WhatsApp पर भी!

ताज़ा अपडेट्स के लिए हमसे जुड़ें।
सिर्फ एक मैसेज भेजें और हमारा नंबर 8425950132 सुरक्षित करें।

WhatsApp पर जुड़ें

🙏 पावन सहयोग

सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग प्रदान करें। आपका योगदान हमारे संकल्प को शक्ति देगा।

सहयोग राशि प्रदान करें

🛡️ सुरक्षित और गोपनीय भुगतान

टिप्पणियाँ