📢 Reading karne se pehle please support kare 👇
👉 Click Here📰 TODAY HEADLINES
🔴 पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर
सऊदी अरब ने आठ ड्रोन मार गिराए। इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने संकेत दिया कि ईरान के साथ टकराव अभी जारी रहेगा और हालात जल्द सामान्य होने के आसार नहीं हैं।
🔴 अमेरिका का बड़ा अलर्ट
मध्य पूर्व में बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को 12 से अधिक देशों से तुरंत निकलने की सलाह दी। संघर्ष में छह अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की खबर है, वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत की सूचना ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।
🔴 अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन हमले
सऊदी अरब, इराक और बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया। उधर हिज्बुल्ला ने इजराइल पर हमले की जिम्मेदारी ली है।
🔴 होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट
ईरान ने अहम समुद्री मार्ग को बंद करने की चेतावनी दी है। भारत का लगभग 50% तेल इसी रास्ते से आता है, जिससे वैश्विक बाजार में उथल-पुथल बढ़ गई है।
🔴 श्रीनगर में हाई अलर्ट
इजराइल-ईरान जंग के बीच श्रीनगर की सड़कों पर कंटीले तार लगाए गए। पीएम मोदी ने पांच प्रमुख देशों के राष्ट्राध्यक्षों से हालात पर चर्चा की। यूएई से चार उड़ानें भारत पहुंचीं।
🔴 पीएम मोदी का वैश्विक संदेश
पोस्ट-बजट वेबिनार में प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के दौर में दुनिया को भारत से उम्मीद है। उन्होंने निर्यात बढ़ाने और उत्पादन क्षमता मजबूत करने पर जोर दिया।
🔴 ‘मेक मोर, एक्सपोर्ट मोर’ का आह्वान
पीएम ने कहा कि बदलती वैश्विक सप्लाई चेन के दौर में भारत को अधिक निर्माण और अधिक निर्यात की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा।
🔴 डिजिटल दुनिया में पीएम मोदी का दबदबा
प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया। फॉलोअर्स के मामले में कई वैश्विक नेताओं से आगे।
🔴 सोनिया गांधी का सरकार पर निशाना
खामेनेई की हत्या पर प्रतिक्रिया को लेकर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। इसे जिम्मेदारी से पीछे हटना बताया।
🔴 पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन
के.पी. उन्नीकृष्णन नहीं रहे। वे कभी इंदिरा गांधी के करीबी सहयोगियों में गिने जाते थे।
🔴 जंग का असर भारत पर
जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन। दुबई से सैकड़ों यात्री दिल्ली और चेन्नई लौटे। दिल्ली से 80 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द।
🔴 यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा
डबल डेकर बस और ईको वैन की टक्कर में छह लोगों की मौत, 10 घायल। सभी मृतक राजस्थान के धौलपुर के बताए जा रहे हैं।
🔴 डीएमके-कांग्रेस गठबंधन में पेच
32 सीटों की मांग पर सहमति नहीं, गठबंधन का भविष्य अनिश्चित।
🔴 चंद्र ग्रहण का असर
देशभर में मंदिरों के कपाट अस्थायी रूप से बंद। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ होली उत्सव मनाया गया।
🔴 पाकिस्तान में अमेरिकी वीजा सेवाएं स्थगित
कराची स्थित दूतावास पर हमले के बाद अमेरिका ने वीजा अपॉइंटमेंट बंद किए। ईरान में मरने वालों की संख्या 742 पहुंची।
🔴 ईरान में भूकंप के झटके
4.3 तीव्रता के भूकंप से पश्चिम एशिया में पहले से तनावग्रस्त माहौल और चिंताजनक हुआ।
🔴 वैश्विक बाजारों में गिरावट
दक्षिण कोरिया का बाजार 7% टूटा, जापान का निक्केई 3% गिरा। कच्चे तेल की कीमतें दो दिनों में 13% उछलीं।
सनातन संवाद
"धर्मो रक्षति रक्षितः"
सनातन संस्कृति के सत्य को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस पवित्र संकल्प में सहभागी बनें। आपकी छोटी सी मदत; इस ज्ञान रूपी यज्ञ को निरंतर प्रज्वलित रखने में सहायक होगी।
🛡️ सुरक्षित भुगतान द्वार (Cashfree)
सनातन संवाद सेवा
"धर्मो रक्षति रक्षितः"
📱 अब WhatsApp पर भी!
ताज़ा अपडेट्स के लिए हमसे जुड़ें।
सिर्फ एक मैसेज भेजें और हमारा नंबर 8425950132 सुरक्षित करें।
🙏 पावन सहयोग
सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग प्रदान करें। आपका योगदान हमारे संकल्प को शक्ति देगा।
सहयोग राशि प्रदान करें🛡️ सुरक्षित और गोपनीय भुगतान

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें