सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रातःकालीन समाचार 05 जनवरी 2026: असम-त्रिपुरा में भूकंप के झटके, सेना को मिलेगी 'भैरव' ड्रोन शक्ति

📢 Reading karne se pehle please support kare 👇

👉 Click Here

🌅 प्रातःकालीन देश–राज्य समाचार

📅 05 जनवरी 2026 | सोमवार |🕉️ सनातन संवाद

1. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए उसे देश की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। शाह ने कहा कि अप्रैल 2026 में राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी। तमिल भाषा में भाषण न दे पाने पर उन्होंने लोगों से क्षमा भी मांगी।

2. अमित शाह ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा संकट में है और मौजूदा सरकार का लक्ष्य केवल मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयनिधि को सत्ता सौंपना है। उन्होंने जनता से वंशवादी राजनीति को समाप्त करने की अपील की।

3. भारतीय तटरक्षक बल को आज पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ मिलने जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

4. उत्तर-पूर्व भारत में सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिली। असम के मोरीगांव में 5.1 तीव्रता और त्रिपुरा के गोमती में 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं।

5. भाजपा नेता और पूर्व सांसद मेनका गांधी ने आवारा कुत्तों से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस आदेश से समाज में तनाव बढ़ा है और यह निर्णय उचित नहीं है।

6. कांग्रेस ने आगामी चुनावों को देखते हुए पांच राज्यों के लिए उम्मीदवार चयन समितियों का गठन किया है। प्रियंका गांधी को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7. आधुनिक युद्ध की तैयारी में सेना ने एक लाख से अधिक ड्रोन ऑपरेटरों का विशेष पूल तैयार किया है। ‘भैरव’ नामक यह नया बल पैदल सेना की मारक क्षमता को कई गुना बढ़ाएगा।

8. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। मतुआ समुदाय ने नाम हटाए जाने और धार्मिक नेता पर हमले का आरोप लगाया है।

9. मतुआ महासंघ का दावा है कि उनके धार्मिक गुरुओं पर सुनियोजित हमला हुआ है। इसके विरोध में राज्यव्यापी सड़क जाम का ऐलान किया गया है, साथ ही वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने की मांग रखी जाएगी।

10. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर मतदाता सूची पुनरीक्षण में गंभीर अनियमितताओं और प्रशासनिक लापरवाहियों पर गहरी चिंता जताई है।

11. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भाजपा और शिवसेना के 32 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

12. इंदौर के बाद अब गांधीनगर में दूषित पानी से हड़कंप मच गया है। 100 से अधिक बच्चे बीमार पड़े, अस्पतालों में अतिरिक्त वार्ड खोलने पड़े। पाइपलाइन लीकेज से सीवेज पानी मिलने की पुष्टि हुई है।

13. राजस्थान के बूंदी जिले में चौथ माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं पर कपास से लदा ट्रक पलट गया। हादसे में तीन लोगों की मौत और कई घायल हुए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अस्पताल पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

14. वेनेजुएला मामले पर चीन और उत्तर कोरिया ने अमेरिका की कार्रवाई की निंदा की है। दोनों देशों ने मादुरो की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए इसे जबरन अपहरण करार दिया।

15. मौसम विभाग की चेतावनी— देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी। कश्मीर और हिमाचल में तापमान शून्य से नीचे, उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है।

🚩 "Sanatan Sanvad" ki ye amulya jankari apne dosto aur parivar ke saath share karein:
🚩

सनातन संवाद

"धर्मो रक्षति रक्षितः"
सनातन संस्कृति के सत्य को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस पवित्र संकल्प में सहभागी बनें। आपकी छोटी सी मदत; इस ज्ञान रूपी यज्ञ को निरंतर प्रज्वलित रखने में सहायक होगी।

आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है।
दान (सहयोग) राशि प्रदान करें

🛡️ सुरक्षित भुगतान द्वार (Cashfree)

🚩

सनातन संवाद सेवा

"धर्मो रक्षति रक्षितः"


📱 अब WhatsApp पर भी!

ताज़ा अपडेट्स के लिए हमसे जुड़ें।
सिर्फ एक मैसेज भेजें और हमारा नंबर 8425950132 सुरक्षित करें।

WhatsApp पर जुड़ें

🙏 पावन सहयोग

सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग प्रदान करें। आपका योगदान हमारे संकल्प को शक्ति देगा।

सहयोग राशि प्रदान करें

🛡️ सुरक्षित और गोपनीय भुगतान

टिप्पणियाँ