सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज की प्रमुख खबरें

आज की प्रमुख खबरें

मंगलवार | 30 दिसम्बर 2025

30 december news



🔸 चीन का बदला रुख: आयात नीति में बड़ा बदलाव, ड्रैगन ने ऐलान किया कि वर्ष 2026 में 935 वस्तुओं पर आयात शुल्क घटाया जाएगा।

🔸 रूस-यूक्रेन तनाव चरम पर: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला, ठीक एक दिन पहले ट्रम्प और जेलेंस्की की हुई थी अहम मुलाकात।

🔸 91 ड्रोन हमले का दावा: यूक्रेन ने पुतिन के घर को बनाया निशाना, रूस ने चेताया- जवाबी टारगेट पूरी तरह तैयार।

🔸 अरावली विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने अपने ही पुराने आदेश पर लगाई रोक, 100 मीटर से कम ऊंची पहाड़ियों पर खनन की अनुमति फिलहाल स्थगित।

🔸 जम्मू-कश्मीर में सियासी खींचतान: मुख्यमंत्री और एलजी के बीच टकराव से तबादले-अन्य नियुक्तियां लटकीं, 2025 का साल प्रशासन से ज़्यादा सत्ता संघर्ष में बीता।

🔸 मुंबई हादसा: भांडुप इलाके में रिवर्स करती बस ने 13 लोगों को कुचला, 4 की मौत, 9 घायल; ड्राइवर हिरासत में।

🔸 BMC चुनाव: मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए महायुति में सीट बंटवारा तय, भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी।

🔸 उन्नाव कांड: कुलदीप सेंगर की जमानत पर रोक, CJI बोले- न्यायिक चूक संभव; पीड़िता भावुक, बोली- फांसी तक लड़ूंगी।

🔸 सेना की ताकत बढ़ी: पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि।

🔸 कड़ाके की ठंड का कहर: घना कोहरा, कई जगह दृश्यता शून्य; 600 फ्लाइट्स और 100 ट्रेनें प्रभावित, तापमान और गिरने के आसार।

🔸 यूपी से अजीब मामला: रायता खाने के बाद 200 लोगों ने लगवाया रेबीज टीका, आवारा कुत्ते ने भैंस को काटा था।

🔸 Invesco रिपोर्ट: 2026 में भी भारत बना रहेगा दुनिया की सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्था, RBI से मिल सकती है बड़ी राहत।

🔸 असम दौरा: अमित शाह ने बटाद्रवा सांस्कृतिक परियोजना का उद्घाटन किया, घुसपैठ के लिए कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार।

🔸 ऋषिकेश को सौगात: नया बजरंग सेतु जनवरी के अंत तक आम जनता के लिए खुलेगा।

🔸 नोएडा अपडेट: IT कंपनियों को 50% स्टाफ के वर्क फ्रॉम होम पर निर्देश, अनुपालन रिपोर्ट तलब।

🔸 पाकिस्तान को भारत की दो टूक: अल्पसंख्यक उत्पीड़न के आरोपों पर करारा जवाब, कहा- पहले अपने हालात देखो।

🔸 पाक राष्ट्रपति का बयान: भारत से जंग की स्थिति में बंकर में जाने की मिली थी सलाह।

🔸 हमास को ट्रम्प की चेतावनी: हथियार छोड़ने का अंतिम मौका, नहीं तो अंजाम तय।

🔹 शतरंज गौरव: फिडे वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप में कांस्य जीतने पर कोनेरू हम्पी और अर्जुन को पीएम मोदी की बधाई।

🔹 क्रिकेट अपडेट: विजय हजारे ट्रॉफी में जुरेल के शतक से यूपी की जीत, मुंबई और एमपी की लगातार तीसरी सफलता।


🌞 आपका दिन मंगलमय हो 🌞
सनातन संवाद के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद

टिप्पणियाँ