सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रातःकालीन राष्ट्रीय–राज्य समाचार 04 जनवरी 2026 | रविवार

📢 Reading karne se pehle please support kare 👇

👉 Click Here

 🌅 प्रातःकालीन राष्ट्रीय–राज्य समाचार

📅 04 जनवरी 2026 | रविवार

🕉️ सनातन संवाद



==============================

वेनेजुएला संकट पर वैश्विक हलचल

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा, ड्रग्स और हथियार तस्करी के आरोपों में मुकदमे की तैयारी। इस कार्रवाई से दुनिया भर में सियासी तनाव।

भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, अमेरिकी कदमों पर खुद अमेरिका में भी विरोध के स्वर तेज।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की चेतावनी— मादुरो को न छोड़ा गया तो हालात युद्ध जैसे हो सकते हैं।

1. अमेरिका की सैन्य कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति को पत्नी सहित आवास से बाहर निकाला गया। ट्रंप बोले— “ऐसा साहस कोई और देश नहीं दिखा सकता।”

2. हथकड़ी और आंखों पर पट्टी के साथ मादुरो की तस्वीर जारी, अमेरिकी कस्टडी में दिखे राष्ट्रपति।

3. ट्रंप का बड़ा दावा— “वेनेजुएला की व्यवस्था अब हमारे नियंत्रण में रहेगी, जब तक वहां स्थिरता नहीं आती।”

4. अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार किम जोंग उन ने इस कार्रवाई को वैश्विक कानून के खिलाफ बताया और गंभीर परिणामों की चेतावनी दी।

5. वाराणसी में आज से राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन; देशभर से हजारों खिलाड़ी शामिल।

6. भाजपा का आरोप— राहुल गांधी विदेश यात्राओं में भारत की छवि खराब करते हैं, वियतनाम दौरे पर भी सवाल।

7. भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी बोले— राहुल गांधी जहां जाते हैं, वहां भारत विरोधी विमर्श ही क्यों होता है?

8. अंडमान-निकोबार को विकास की बड़ी सौगात, गृह मंत्री अमित शाह ने 373 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

9. विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला हालात को देखते हुए भारतीय नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा टालने की अपील की।

10. AIIMS में इलाज के नियम बदले— ऑनलाइन अपॉइंटमेंट वाले मरीजों को प्राथमिकता, बिना अपॉइंटमेंट वालों को इंतजार।

11. रेफरल मरीजों को विशेष महत्व, क्योंकि उनके इलाज की सुविधा अन्य अस्पतालों में सीमित होती है।

12. कांग्रेस का एलान— नए कानून के विरोध में 10 जनवरी से 25 फरवरी तक “मनरेगा बचाओ अभियान”।

13. कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया का आरोप— मनरेगा खत्म कर गांधी के विचारों पर चोट, कांग्रेस करेगी राष्ट्रव्यापी आंदोलन।

14. भाजपा ने अजित पवार पर पलटवार किया, डिप्टी सीएम बोले— जिन पर आरोप लगते थे, आज वही सत्ता में साथ हैं।

15. संजय राउत की सलाह— अजित पवार की एनसीपी का शरद पवार गुट में विलय संभव, स्थानीय चुनाव बने संकेत।

16. मुख्यमंत्री शिंदे का हमला— ठाकरे बंधुओं का मराठी प्रेम दिखावा, फडणवीस बोले— मुंबई का मेयर मराठी हिंदू होगा।

17. साल 2026 का पहला सुपरमून दिखा, चंद्रमा सामान्य से अधिक बड़ा और ज्यादा चमकीला नजर आया।

18. हैदराबाद में ज्वेलरी शॉप पर लूट की कोशिश नाकाम, दुकानदार ने साहस दिखाया, बदमाश खाली हाथ भागे।

19. न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम घोषित— शुभमन गिल कप्तान, श्रेयस अय्यर और सिराज की वापसी।

20. उत्तर भारत में ठंड का कहर— राजस्थान में घना कोहरा, मध्यप्रदेश में शीतलहर अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी।

🚩 "Sanatan Sanvad" ki ye amulya jankari apne dosto aur parivar ke saath share karein:
🚩

सनातन संवाद

"धर्मो रक्षति रक्षितः"
सनातन संस्कृति के सत्य को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस पवित्र संकल्प में सहभागी बनें। आपकी छोटी सी मदत; इस ज्ञान रूपी यज्ञ को निरंतर प्रज्वलित रखने में सहायक होगी।

आपका सहयोग ही हमारी शक्ति है।
दान (सहयोग) राशि प्रदान करें

🛡️ सुरक्षित भुगतान द्वार (Cashfree)

🚩

सनातन संवाद सेवा

"धर्मो रक्षति रक्षितः"


📱 अब WhatsApp पर भी!

ताज़ा अपडेट्स के लिए हमसे जुड़ें।
सिर्फ एक मैसेज भेजें और हमारा नंबर 8425950132 सुरक्षित करें।

WhatsApp पर जुड़ें

🙏 पावन सहयोग

सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग प्रदान करें। आपका योगदान हमारे संकल्प को शक्ति देगा।

सहयोग राशि प्रदान करें

🛡️ सुरक्षित और गोपनीय भुगतान

टिप्पणियाँ